प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के शुरुआती हिस्से में कहा, "जब मैं 4 साल पहले फ्रांस आया था, तो हज़ारों की संख्या में भारतीयों से संवाद का अवसर मिला था. मुझे याद है, तब मैंने आपसे एक वादा किया था. मैंने कहा था कि भारत आशाओं और आकांक्षाओं के नए सफर पर निकलने वाला है. और आज जब आपके बीच आया हूं तो नम्रता के साथ, विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम न सिर्फ़ उस सफर पर निकल पड़े हैं, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से भारत तेज गति विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है." उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में, एक तय समय में सबसे ज़्यादा बैंक अकाउंट अगर किसी देश में खुले हैं, तो वो भारत है. पूरी दुनिया की अग र आज सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम किसी देश में चल रही है, तो वो भारत है. ये भी सच है कि पिछले पांच सालों में हमने देश से अनेक कुरीतियों को रेड कार्ड भी दे दिया है. आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है, वैसा कभी नहीं हुआ." दुनिया गोल है. 2011 में जब पी चिदंबरम गृह मंत्री थे तो उन्होंने केंद्र...