Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2020

असम: असमिया मुसलमानों की गिनती के पीछे भाजपा का क्या मक़सद है?

असम में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार 'इंडिजिनस' यानी स्वदेशी मुसलमानों की संख्या का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की योजना बनाने जा रही है. मंगलवार को असम सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रंजीत दत्ता ने स्वदेशी मुसलमान कहे जाने वाले गोरि या, मोरिया, देसी और जोलाह जैसे मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठ क कर राज्य में सर्वेक्षण करवाने की योजना तैयार करने की बात कही. इस बैठक के बाद मीडिया के समक्ष मंत्री रंजीत दत्ता ने कहा, "स्वदेशी मुसलमानों के प्रतिनिधियों ने बैठक में जो सुझाव दिए हैं, हमने उसे स्वीकार किया है. सरकार के गृह, राजस्व और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के स्वदेशी मुसलमानों की सामाजिक -आर्थिक जनगणना घर-घर जाकर आयोजित की जाएगी." 2011 की जनगणना के अनुसार अस म की कुल आबादी लगभग तीन करोड़ 12 लाख है और इसमें एक करोड़ से अधिक मुसलमान है. असम के इन 34.22 फ़ीसदी मुसलमानों में लगभग 42 लाख स्वदेशी मु सलमान बताए जाते है. मंत्री दत्ता ने बैठक में शामिल हुए संगठनों की एक आपत्ति पर कहा, "स्वदे शी मुसलमानों की जनगण...