राजस्थान में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कांग्रेस पार्टी हाईकमान में माथापच्ची जारी है. गुरुवार को पार्टी के शीर्ष नेता इसे लेकर विचार विमर्श करते रहे, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सके.
कहा जा रहा है कि शुक्रवार को इस बात का फ़ैसला होने की उम्मीद है कि राजस्थान में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, जबकि गहलोत दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं.
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी अब दो दिन में संभव
मोबाइल नंबर अब दो दिनों में पोर्ट किया जा सकेगा. दूरसंचार नियामक एजेंसी ट्राई ने गुरुवार को नए नियम जारी किए, जिसमें पोर्ट की समयसीमा को सात दिन से घटाकर दो दिन कर दिया गया है.
अब ग्राहकों के आवेदन के 48 घंटे के भीतर टेलिकॉम कंपनियों को नंबर पोर्ट करना होगा.
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के तहत ग्राहक बिना अपना मोबाइल नंबर बदले सर्विस प्रोवाइडर बदल सकता है.
निर्भया मामलाः दोषियों को तत्काल फांसी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले के दोषियों को तत्काल फांसी दिए जाने वाली याचिका को खारिज कर दी है.
याचिका में दोषियों की मौत की सजा पर तत्काल अमल करने का निर्देश देने की अपील की थी.
साल 2012 में चलती बस में छह लोगों ने 23 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
अमरीकाः रूस की जासूसी के आरोप में कोर्ट का फ़ैसला
अमरीका में रूस की जासूसी करने के आरोप में एक महिला को अदालत ने दोषी पाया गया है.
मारिया बुटिना नाम की महिला पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन में घुसने की कोशिश की ताकि रूस को लेकर अमरीकी नीतियों को प्रभावित किया जा सके.
ये लॉबी ग्रुप डोनल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं का क़रीबी माना जाता है. कहा जा रहा है कि मारिया ने रिपब्लिकन पार्टी से संबंध रूसी सरकार के कहने पर बढ़ाए थे.

Comments
Post a Comment