केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा होने की ख़बर है. दैनिक भास्कर ने अपने पहले पन्ने पर इस ख़बर को प्रकाशित किया है. जेटली इलाज के लिए अमरीका जा चुके हैं. एक ओर जेटली इलाज के लिए विदेश में हैं वहीं देश में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं. यह मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट होगा. अख़बार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हो सकता है जेटली बजट पेश न कर पाएं.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को अपने सामान की जांच के लिए भुगतान करना पड़ सकता है. ये भुगतान 50 रुपये या उससे अधिक का भी हो सकता है. नए निर्देशों के मुताबिक़, विमान संचालन कंपनियों को एक्सरे से सामानों की जांच के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा. यह देय राशि विमान की क्षमता के आधार पर तय की जाएगी. भारत के विभिन्न शहरों में सर्विस देने वाले विमानों को घरेलू उड़ान के लिए 110 रुपये से लेकर 880 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है. इस ख़बर को दैनिक जागरण अख़बार ने प्रकाशित किया है.
राजस्थान के एक कार्यकर्ता ने आरटीआई के तहत मांगी तो जानकारी थी लेकिन उन्हें बदले में जो मिला उस पर यक़ीन कर पाना मुश्किल है. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले विकास चौधरी और मनोहर लाल ने आरटीआई के माध्यम से अपने गांव के पंचायत और उससे जुड़ी विकास की योजनाओं की जानकारी मांगी थी. लेकिन आरटीआई के जवाब में उन्हें इस्तेमाल किए हुए कंडोम का सील पैकेट मिला. इस ख़बर को टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने प्रकाशित किया है.
सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की अखिलेश यादव से मुलाक़ात के बाद इस बात पर लगभग मुहर भी लग गई है. इस ख़बर को दैनिक हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
केरल में बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल के ख़िलाफ़ विरोध करने वाली पांच में से चार ननों को कोट्टयम ज़िले में उनके कॉन्वेंट छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इस ख़बर को नवभारत टाइम्स ने छापा है. इसके अलावा अख़बार लिखता है कि बायोफ़्यूल से उड़ेंगे लडाकू विमान. एएन32 एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट है. इसका परीक्षण सफल रहा.
वे इस वक़्त केरल के कोझिकोड सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डाक्टरों ने उनकी चोट का स्कैन किया है और अब स्कैन की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.
ये हमला उनकी सास ने उनपर तब किया जब वो आज सुबह सबरीमला मंदिर के दर्शन के बाद अपने घर वापस लौटीं.
कनकदुर्गा के साथ मंदिर में प्रवेश करने वाली बिंदु अम्मिनी ने बताया, ''उनकी सास ने उनके सिर पर वार किए. ये हमला तब किया गया जब वह अपने आज सुबह अपने घर पहुंची. ''
पेरिनथलमन्ना की 40 साल की बिंदु और कन्नूर की 39 साल की कनकदुर्गा ने दो जनवरी को मंदिर में प्रवेश करने में सफ़ल हुई थीं. दोनों महिलाओं को प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा प्रदान करते हुए पुलिसकर्मियों ने मंदिर में दाखिल किया था.
28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को स्वामी अयप्पा के मंदिर परिसर में जाने की अनुमति दे दी थी. ऐसी प्रथा है कि स्वामी अयप्पा ब्रह्मचारी हैं और माहवारी की आयु की महिलाएं अंदर नहीं जा सकती हैं. लेकिन इन दो महिलाओं ने सालों पुरानी परंपरा तोड़ी.
कनकदुर्गा नायर समुदाय से हैं. वो आज सुबह साढ़े सात बजे ही अपने घर लौटी थीं. अब तक वो और उनकी साथी बिंदु, सुरक्षा कारणों से अपने रहने की जगह कई बार बदल चुकी थीं. जब उन्होंने सबरीमला में प्रवेश करने की पहली कोशिश की थी तभी से दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन, उनके घर के बाहर प्रदर्शन करते रहे हैं.

Comments
Post a Comment